पलामू, सितम्बर 18 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड के बसौरा स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं मेस में खराब भोजन परोसे जाने और पेयजल की समस्या को लेकर गुरुवार दोपहर से कॉलेज गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गईं। छात्राओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए छात्र भी धरने में शामिल हो गए। विद्यार्थियों ने मेस संचालक को हटाने तथा भोजन और पानी की व्यवस्था में सुधार की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने कॉलेज में मेडिकल टीम भेजने के साथ लेस्लीगंज बीडीओ सह सीओ जागो महतो, सदर एसडीओ संजय पांडेय और फूड सेफ्टी विभाग की टीम को कॉलेज भेजकर जांच करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का उचित समाधान करने का...