पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड की बुधवार को हुई छठी बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- Palamu News: महापौर कोटा से होगा गौशाला का जीर्णोद्धार : महापौरबैठक में लिए गए निर्णय बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि मेयर कोटा की राशि से नगर निगम क्षेत्र स्थित शहर के एकमात्र गौ सेवा केंद्र, श्री गौशालाका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके अलावा बैठक में सिंगरा-टिकुलिया क्षेत्र में एनएच से सटे स्थान पर आधुनिक बस टर्मिनल बनाने के लिए भूमि तलाशने पर सहमति बनी है। बस टर्मिनल बनने से शहरवासियों को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिलेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंत्री राधाकृष्ण किशोर से अनुरोध कर सरकार से बाजार समिति की करीब...