पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमआरएमसीएच) में फैकल्टी की कमी के बीच हालिया तबादलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन (एफएमटी), स्किन (त्वचा रोग) और रेडियोलॉजी विभाग में वर्तमान में एक भी नियमित फैकल्टी कार्यरत नहीं है। पहले से ही शिक्षकों की कमी झेल रहे संस्थान से हाल ही में चार फैकल्टी का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अब तक किसी नई नियुक्ति नहीं की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 स्वीकृत पदों के विरुद्ध केवल 9, एसोसिएट प्रोफेसर के 27 पदों के मुकाबले 20 तथा प्रोफेसर के 17 स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 6 फैकल्टी कार्यरत हैं। इस प्रकार कुल 85 स्वीकृत पदों में केवल 35 फैकल्टी ही उपलब्ध हैं, जिससे शिक...