पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के सादिक मंजिल चौक के नजदीक मंगलवार को जियो की सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जियो स्टोर का शुभारंभ किया गया। स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को जियो से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जियो के एक्विजिशन एवं रिचार्ज लीड शशि सिंह तथा जेसी हेड तबरेज खान मौजूद रहे। स्टोर के आयोजक अनुराग कुमार गुप्ता ने बताया कि डाल्टनगंज कार्यक्षेत्र में ग्राहकों को सुविधाजनक और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टोर की शुरुआत की गई है। स्टोर में मोबाइल से संबंधित सेवाओं के साथ रिप्लेसमेंट, मोबिलिटी, सिम एक्टिवेशन और जियो फाइबर से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहकों को जियो की सेवाओं, कनेक्शन और अन्य आवश्यकताओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर ज...