पलामू, जुलाई 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण और रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 2.10 करोड़ रुपये की लागत से एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के 10 शहरी निकायों में एबीसी सेंटर निर्माण के लिए कुल 21 करोड़ 6 लाख 25 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। नगर आयुक्त रंजीत लाल ने बताया कि विभाग से राशि का आवंटन प्राप्त हो चुका है। नगर निगम की अगली बोर्ड बैठक में सेंटर के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जाएगा। इसके बाद खुली निविदा के माध्यम से निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग के आदेश के अनुसार एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों की नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण और उनके वैज्ञानिक प्रबंधन...