पलामू, अगस्त 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर की बदहाल बुनियादी व्यवस्था और नगर निगम की कथित उदासीनता के खिलाफ युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को मेदिनीनगर सिटी के कचहरी परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस डालटनगंज विधानसभा अध्यक्ष शोएब अख्तर ने की, जबकि संचालन युवा नेता आदिल गनी ने किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सूर्यांश प्रताप सिंह ने नगर निगम प्रशासन और महापौर पर शहर की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में कचरा डंप किया जा रहा है और उसमें लगातार आग लगी रहती है। इससे निकलने वाले धुएं से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Gridih News: धरना पर बैठे लोगों को समर्थन दें: रूपलाल कचरा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था अबतक नहीं की जा सकी। सूर्या...