पलामू, नवम्बर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के सत्र 2026-30 के लिए सभी 100 सीटों पर नामांकन पूरा हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर तक निर्धारित सभी सीटें भर गईं। दूसरे काउंसलिंग के बाद 15 सितंबर से ही विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएस राव ने बताया कि एमबीबीएस की सभी 100 सीटों पर नामांकन पूरा हो चुका है। नामांकित सभी विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित करने सहित नामांकन से जुड़ी अन्य आवश्यक प्रक्रिया भी पूरा कर लिया गया है। नामांकन प्रभारी डॉ. अतुल प्रकाश ने बताया कि 26 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि थी। दूसरे काउंसलिंग के बाद से ही विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई शुरू कर दी गई थी। कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों में 83 राज्य को...