पलामू, अक्टूबर 16 -- Palamu News: मुस्कान टेलीकॉम में तीसरी बार चोरी विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर बस स्टैंड स्थित मुस्कान टेलीकॉम में बुधवार की रात चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और करकट तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद हेडफोन, एयरबड्स समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकान के प्रोपराइटर रघुवीर गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी दो बार दुकान में चोरी हो चुकी है। चोरी गए सामान की कीमत का आकलन नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लगातार चोरी से दुकानदारों में भय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...