पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड में पारंपरिक माटी उद्योग को बढ़ावा देने और कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने को लेकर झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य सह युवा झामुमो नेता अविनाश देव ने मंगलवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर माटी कारीगरों के प्रोत्साहन के लिए प्रमंडल स्तरीय मेला आयोजन की पहल की। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में उन्होंने माटी कारीगरों की समस्याओं और उनके समाधान निकालने के लिए पहल पर चर्चा की। अविनाश देव ने मुख्यमंत्री का ध्यान पलामू, गढ़वा सहित राज्य के विभिन्न जिलों में माटी कला से जुड़े कारीगरों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दीवाली मेला के लिए जेसोवा ने सीएम और कल्पना सोरेन को दिया निमंत्रण उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधन...