Palamu News: मालगाड़ी के बोगी पर चढ़ने के दौरान ओवरहेड बिजली तार से सटकर युवक झुलसा
पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर शनिवार की देर रात में खड़ी मालगाड़ी की बोगी पर चढ़ने के दौरान 25 वर्षीय युवक सोमर भुइयां, 25 हजार वोल्ट प्रवाहित ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के ओढ़नार गांव निवासी सोमर भुइयां के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान सोमर भुइयां मालगाड़ी की एक बोगी पर चढ़ने लगा। बोगी के ऊपर पहुंचते ही वह हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के साथ तेज आवाज हुई। आवाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.