Palamu News: मारपीट मामले में दो गिरफ्तार
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: हुसैनाबाद। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीरधवर गांव में बीते दिनों हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी कराई गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों पक्षों से एक-एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट की घटना के कारणों और विवाद के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी कराई गई थी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.