पलामू, जुलाई 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में गुरुवार देर शाम मामूली विवाद में पड़ोसी युवक चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार लेकर दीपक पासवान के घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में दीपक पासवान, उनकी पत्नी रूपा देवी और उनका चार वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी तैनात डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दीपक और रूपा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह दीपक की हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची रिम्स भेज दिया। यह भी पढ़ें- पलामू में 8 महीने के मासूम का मर्डर! मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष; 2 गंभीर रूप से घायलघटना का विवरण सूचना मिलने के बाद मेदि...