Palamu News: महिला हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में 26 अप्रैल 2026 को हुई अज्ञात महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में शहर थाना बीएनएस की दो धाराओं में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अनुसंधान के दौरान गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड गांव निवासी उपेंद्र कुमार और उसकी पत्नी चंदा देवी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने 30 अप्रैल को चंदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद फरार चल रहे उपेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि उपेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और पॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.