पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला में 28 अगस्त के दिन में महिला वकील के घर में हुई चोरी मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। महिला की पहचान शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला निवासी चांदनी के रूप में की गई है। आरोपी महिला के घर से 17600 रूपए नगद एवं चांदी के एक अंगूठी बरामद किया गया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला वकील अंजुमन प्रवीण ने 1 अगस्त को 40 हजार रुपए नगद सहित 30 लाख रुपए के गहना चोरी के आवेदन देते हुए शहर थाना में मामला दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार 1 अगस्त के शाम में कुछ जरूरी सामान के खरीदारी के लिए जब वह अलमीरा खोलकर पैसे निकालने गई तो वहां से पैसे एवं गहना गायब देखी वह खोजने का हर संभव प्रयास की पर कहीं कुछ पता नहीं चला तब उन्होंने श...