पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अतर्गत शनिवार को प्राचार्य डॉक्टर मोहिनी गुप्ता के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। छात्राओं ने विभिन्न मौसमी फल तथा फूल के पौधों का रोपण किया। प्राचार्य ने कहा कि पलामू की भीषण गर्मी में पौधों को बचाए रखना चुनौती है। बरसात के समय में इन पौधों को लगाने से इन्हें बचाने में सुविधा होती है। इन सभी पौधों का अपना-अपना वैज्ञानिक औषधीय गुण भी है। इसलिए सभी को कम से कम 10-10 पौधा अपने जीवन काल में जरूर लगाना चाहिए। मौके पर डॉक्टर संगीता कुजूर, डॉक्टर ललित भगत, प्रोफेसर विकास कुमार, प्रोफेसर शालिनी मुर्मू, डॉ सुप्रिया सोनालिका, छात्राएं सृष्टि, आस्था, सुगंधा, गोटी, प्रियंका, आफरीन, सरिता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ म...