पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर सिटी के सड़मा मोहल्ला स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल महाविद्यालय में नामांकित नूतन छात्र-छात्राओं के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय में रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप से जुड़े कार्यक्रमों की व्यवस्था करने का सुझाव दिया ताकि विद्यार्थियों में नई सोच रचनात्मकता अनुसंधान की प्रवृत्ति उद्यमिता की भावना विकसित हो सके। साथ ही विद्यार्थियों से भी पाठयक्रम आधारित शिक्षा ग्रहण के साथ नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कुलपति ने कहा कि रचनात्मक व नवाचार गतिविधियों से विद्यार्थियों में नई...