पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मां दुर्गा के आगमन की मंगल बेला महालया के अवसर पर शनिवार को श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत सूदना स्थित मां भगवती क्लब से हुई। यह भारत माता चौक, थाना रोड और छहमुहान सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए कोयल नदी तट स्थित बंगीय दुर्गाबाड़ी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में छोटे-छोटे बच्चों ने मां दुर्गा सहित देवी के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक वेशभूषा धारण की थी। देवी के बाल स्वरूप आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। बच्चों के रूप में देवी की झलक देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। लोगों ने श्रद्धा के साथ उनका अभिवादन किया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय...