पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने गुरुवार को मेदिनीनगर और गढ़वा विद्युत अंचल के पूजा पंडालों से 500 मीटर के रेडियस में मेंटेनेंस का किए गए कार्यों को निरीक्षण किया। छतरपुर डिवीजन अंतर्गत बने पूजा पंडालों और मेंटेनेंस के किए गए कार्यों का निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने छतरपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार और सहायक अभियंता गुणवंत कुमार को त्रुटियों को सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को छतरपुर डिवीजन के अंतर्गत भी बिजली आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: जमुआ: दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली ...