Palamu News: महापौर कोटा से होगा गौशाला का जीर्णोद्धार : महापौर
पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड की बुधवार की बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर अरुणा शंकर ने की। महापौर ने बताया कि मेयर कोटा की राशि से निगम क्षेत्र स्थित शहर के एकमात्र गौ सेवा केंद्र श्री गौशाला का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंगरा-टिकुलिया क्षेत्र में एनएच से सटे स्थान पर आधुनिक बस टर्मिनल बनाने के लिए भूमि तलाशने पर सहमति बनी है। इसके लिए सरकार से बाजार समिति की करीब 35 एकड़ खाली जमीन में से 10 एकड़ जमीन जनहित में नगर निगम को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। बैरिया में निगम की करीब 3.5 एकड़ जमीन पर बाउंड्री वॉल, शौचालय और दुकानें बनाकर फल-सब्जी के थोक विक्रेताओं के लिए ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.