Palamu News: महर्षि वेदव्यास जयंती पर हुई पूजा-अर्चना
पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। महर्षि वेदव्यास जयंती व गुरु पूर्णिमा मनाते हुए झारखंड निषाद विकास संघ ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। संघ के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वेदव्यास के बताए ज्ञान, सत्य, धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अनुज कुमार चौधरी ने कहा कि महर्षि वेदव्यास भारतीय संस्कृति के महान ऋषि, आदिगुरु और महाभारत के रचयिता थे। उनका जीवन समाज को ज्ञान, नैतिकता और संस्कार की प्रेरणा देती है। गुरु पूर्णिमा गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण का भाव रखने का संदेश देती है। कार्यक्रम में लक्ष्मण गुरुजी, मुद्रिका चौधरी, प्रेम चौधरी, क्याश चौधरी, लल्लू चौधरी, सुरेश चौधरी, रामशीष चौधरी और सतेंद्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.