पलामू, सितम्बर 28 -- Palamu News: सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा अंचल के लोहरापोखरी स्थित मलय नदी की छलका पुलिया करीब एक माह पूर्व बीच से टूट गई। क्षतिग्रस्त हिस्से को करीब दो मीटर के दायरे में तोड़ दिया गया है। इससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार बाइक और चारपहिया वाहन पुलिया तक पहुंचने के बाद वापस लौट रहे हैं। 15वीं वित्त के जेई चंद्रशेखर कुमार ने सोमवार को बताया कि मुखिया की अनुशंसा पर मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार किया गया है। पुलिया में लगी सरिया फिलहाल ठीक है। आवश्यक मैटेरियल और मजदूरी भुगतान कर क्षतिग्रस्त हिस्से को तैयार कर आवागमन शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिलान्यास के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ पुल निर्माण ग्रामीण उदय साव, तूफान और दिलीप ने समस्या की चर्चा क...