पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: मनाया गया दीपावली स्नेह मिलन समारोह छतरपुर। शहर के सड़मा स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 सप्ताह संकल्प अभियान के अंतर्गत हुआ। नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। नशा स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और रोजगार को प्रभावित करता है। बीडीओ आशीष कुमार साहू ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Latehar News: नशा मुक्त युवा भारत अभियान के तहत दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित प्रो. अशोक कुमार प...