Palamu News: मनातू में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के रहैया गांव के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। कार्रवाई थाना प्रभारी विक्की कुमार के नेतृत्व में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर बालू परिवहन से संबंधित कागजातों की जांच की। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया गया। पुलिस के अनुसार बालू के परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कागजातों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बालू के परिवहन को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.