Palamu News: मध्य विद्यालय के बच्चों को किया नशापान के विरुद्ध जागरूक
पलामू, अगस्त 20 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को हुसैनाबाद की महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी के नेतृत्व में मध्य विद्यालय-जपला में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, नशामुक्ति, मोबाइल फोन के सही इस्तेमाल, गुड टच-बैड टच, छेड़खानी और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को इन मामलों से जुड़े कानूनी प्रावधानों और पुलिस की कार्रवाई की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए डायल-112 की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Simdega News: मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत चल रहा है जनजागरूकता अभियान थाना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.