Palamu News: मजदूर नेता सुरेंद्र नाथ पाठक नहीं रहे
पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर। वरिष्ठ मजदूर नेता एवं कोलफिल्ड्स मजदूर यूनियन के महामंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ पाठक का सोमवार को नवजीवन हॉस्पिटल, तुम्बागड़ा में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के निवासी पाठक ने रामगढ़ जिले के भुरकुंडा को अपनी कर्मभूमि बनाया था। उन्होंने कोयला मजदूरों के वेतन, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। गांव से उनका गहरा जुड़ाव था। वे कई लोगों के अभिभावक और मार्गदर्शक थे। मंगलवार को वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जीवधन साहू, रीता कुजूर, शंकर चौहान और मो. सुल्तान कृष्णा ने शोक जताया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मजदूर नेता सुरेंद्र पाठक के निधन से कोयलांचल में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.