पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गारहेगोरया गांव में मछली पकड़ने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय विकास कुमार पासवान और 15 वर्षीय कुंदन कुमार घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। विकास कुमार पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया है। कुंदन कुमार का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों गांव में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान वे बिजली करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...