पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में इस मानसून अब तक औसत से कम बारिश होने का असर खरीफ फसलों पर अधिक पड़ा है। कम बारिश के कारण मक्का और दलहन की खेती के लिए किसानों को अनुकूल समय मिला, जिससे इन फसलों का आच्छादन लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि धान का आच्छादन काफी पीछे है, किसान अब भी धनरोपनी कर रहे हैं।

कम बारिश का प्रभाव जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में मक्का की खेती के लिए 27,520 हेक्टेयर भूमि पर आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध सोमवार तक 23,923 हेक्टेयर में मक्का का आच्छादन हो चुका है, जो लक्ष्य का करीब 87 प्रतिशत है। दलहन में अरहर के लिए 34 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 28,787 हेक्टेयर में अरहर की खेती हुई है, जो करीब 85 प्रतिशत है। किसानों ने तिल की ख...