पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ऊंटारी थाना क्षेत्र के फेंकनडीह गांव के समीप मुख्य पथ पर बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे भैंस से टकराकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मझिआंव स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद मुन्ना पाल और छोटू पासवान को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाद में मुन्ना को मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच भेज दिया गया, जबकि छोटू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी घायल विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव के निवासी हैं। मुन्ना पाल को सिर में गंभीर चोटें आयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार नशे की हालत में थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 108 एंबुलेंस के लिए लगातार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं ह...