पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। भक्त शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के सुदना स्थित शिव शक्ति धाम में कलश वितरण कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की तैयारियाँ इस दौरान पलामू जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित होने वाले जयंती कार्यक्रमों एवं कलश यात्राओं की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं के बीच कलश वितरित किए गए तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महान संत एवं समाज सुधारक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्होंने समाज एवं हिंदू संस्कृति को दिशा देने...