पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। भाजपा पलामू यूनिट जेपीएससी एवं जेएससीसी और सीजीएल मे हुई भारी धांधली पेपर लीक का सीबीआई जांच की मांग और अपने हक की आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे के विरोध में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करेगी। पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कार्यक्रम में प्रदेश से नियुक्त प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के सांसद एवं विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चा के प्रदेश एवं जिला और मंडल पदाधिकारी सभी वरिष्ठ नेतागन एवं सक्रिय सदस्य सहित छात्र एवं युवा भाग लेंगे।...