पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रथयात्रा महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार को भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ चैनपुर गढ़ परिसर के मंदर में लौटे। पारंपरिक वापसी रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। मौसीबाड़ी में पूजा-अर्चना के बाद तीनों विग्रहों को किसुनदाहा मंदिर से रथ पर विराजमान कर श्रद्धालुओं ने जयघोष के बीच चैनपुर गढ़ परिसर स्थित मंदिर तक पहुंचाया। गत 16 जुलाई को गढ़ परिसर से भगवान की रथयात्रा निकाली गई थी। श्रद्धालुओं ने रथ खींचते हुए भगवान को किसुनदाहा स्थित मौसीबाड़ी पहुंचाया था, जहां परंपरा के अनुसार भगवान ने कुछ दिनों तक विश्राम किया। इस दौरान राजपरिवार के सदस्यों, मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने नियमित पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भक्ति और आस्था के बीच निकली...