पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: हरिहरगंज।‌ पलामू जिले के हरिहरगंज ब्लाक सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी, वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष गंगा जायसवाल व भोला गुप्ता ने सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के साथ कार्यालय का उदघाटन किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय कक्ष खुलने से लोग अपनी समस्याओं को आसानी से रख सकते है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कार्यालय कक्ष में रोजाना ग्यारह बजे से एक बजे के बीच में बैठेंगे एवं लोगों की समस्याओं को सुनने का काम करेंगे। महत्वपूर्ण समस्याओं से सांसद को अवगत कराकर निदान निकालने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर जानू चौधरी, वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, बृजनंदन साव, अवधेश मेहता,‌ सत्येंद्र पा...