Palamu News: ब्रीडिंग चेकर सर्वे में मिले मलेरिया के 7 संदिग्ध मरीज
पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में मच्छर जनित बीमारियों को लेकर जारी ब्रीडिंग चेकर टीम के 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक किए गए सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के विभिन्न इलाकों में 324 घरों और 2616 कंटेनरों की जांच की गई। इस क्रम में मलेरिया के 7 संदिग्ध मरीज मिले है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ प्रवीण संथालिया ने बताया कि 6 सदस्यीय टीम शहर के विभिन्न वार्डो में लगातार जांच कर रही है। अभियान के तहत यह कार्य 100 दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि बारिश के मौसम में मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर-टायर, गमलों का पानी हर सप्ताह बदलें और पूरे बांह के कपड़े पहनें। कार्यालय के अनुसार 8 दिनों में 7 मलेरिया के संदिग्ध मरीज चिह्नित किए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.