Palamu News: बोलेरो की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची घायल
पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा मुख्य पथ पर मंगलवार को दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची रिंकू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। चालक वाहन सहित फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची सड़क किनारे थी, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी को दी। एएसआई उदय पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल बच्ची को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में वाहन की पहचान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.