पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड 13 के पार्षद धीरेंद्र कुमार पांडेय ने शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन से पहल करने की मांग की है। उन्होंने 16 अक्टूबर को होने वाली मासिक बोर्ड बैठक में वार्ड की समस्याओं समेत शहर के विकास से जुड़े सात प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कराने का आग्रह किया है। पार्षद ने पत्र में कहा है कि बोर्ड की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए महीने में कम से कम एक बार बैठक होनी चाहिए। उन्होंने बोर्ड की कार्यवाही का वीडियो जारी करने और चौक-चौराहों पर लगे स्क्रीन पर इसका सीधा प्रसारण कराने का भी सुझाव दिया है। इसके अलावा बोर्ड बैठक में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं, ...