पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमा कला गांव के लकड़ही टोला में डायन-बिसाही के संदेह को लेकर हुए विवाद में 48 वर्षीय चाचा प्रभु रजवार ने 25 वर्षीय चनका रजवार की बुधवार की रात में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच नामजद अभियुक्तों प्रभु रजवार, उसकी पत्नी झुबली देवी, पिता सीताराम रजवार, पुत्र विमलेश रजवार और भतीजा गुडड्न रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त खून लगी टांगी और बांस की लाठी बरामद कर जब्त कर ली है। विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीव मंडल के अनुसार, 5 अगस्त को सूचना मिली कि मुरमा कला के लकड़ही टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। अनुसंधान ...