Palamu News: बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने दी जान
पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: विश्रामपुर। गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से जान गंवाने वाले युवक की पहचान गुरुवार को हुई। मृतक की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी मदन चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र अमरेश चौधरी के रूप में की गई। परिजनों ने गढ़वा रोड पहुंचकर शव की पहचान की। जीआरपी थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार, अमरेश पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। आर्थिक तंगी के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था। उसके पिता भी बीमार रहते हैं। बीमारी के कारण अमरेश काफी कमजोर हो गया था और उसे चलने-फिरने में भी परेशानी होती थी। बुधवार को घर में विवाद के बाद वह टेंपो से रेहला की ओर निकला था। इसके बाद रेलवे स्टेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.