पलामू, सितम्बर 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण करने वाले आठ लोगों के खिलाफ कारवाई की गई है। निगम ने सभी के खिलाफ एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि जमा करने के लिए सभी संबंधित लोगों को सूचित कर दिया गया है। इनमें चार लोगों ने जुर्माने से संबंधित लिखित सूचना प्राप्त कर ली है, जबकि चार लोगों की सूचना निगम कार्यालय वापस लौट आई है। नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए भवन निर्माण करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में निगम की ओर से नियमानुसार कारवाई की जा रही है। भवन निर्माण से पहले नक्शा स्वीकृत कराना अनिवार्य है। निगम की ओर से संबंधित भवन मालिकों को पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद मामलों की सुनवाई की गई। सुन...