पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को मेन रोड स्थित ब्लॉक गेट के समीप बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। इसके साथ ही मकान मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, जेई नीरज कुमार एवं अन्य कर्मियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद जिले के डेहरी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह द्वारा नगर पंचायत से नक्शा पास कराए बिना मकान का निर्माण कराया जा रहा था। इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद नियमों के तहत निर्माणाधीन मकान को सील करने की कार्रवाई की गई। साथ ही मकान मालिक पर एक लाख...