पलामू, सितम्बर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर/हुसैनाबाद, हिटी। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल क्षेत्र के दंगवार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित प्रिया नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। नर्सिंग होम का संचालन बिना वैध निबंधन के किए जाने की बात सामने आने के बाद क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जांच और निष्कर्ष अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. शशि भूषण ने बताया कि जांच के दौरान प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार डॉक्टर मौजूद नहीं थे। नर्सिंग होम में काफी मात्रा में इस्तेमाल की गई एलोपैथिक दवाएं भी मिलीं। अस्पताल प्रबंधन जांच टीम के समक्ष निबंधन समेत आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। डॉक्टर के उपस्थित नहीं होने और जरूरी कागजात नहीं मिलने के बाद नर्सिंग हो...