पलामू, अगस्त 3 -- Palamu News: ‌हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज में बिजली समस्या को लेकर सोमवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर विद्युत सब स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने पदाधिकारियों को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आक्रोश मार्च शहर के अररुआ खुर्द के मिडिल स्कूल के मैदान से निकली, लोग हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए मेन रोड से होते हुए हरिहरगंज पावर सब स्टेशन पहुंचे, जहां मेन गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर आक्रोश मार्च में शामिल हुए। ट्रैक्टरों के काफिले के साथ निकले उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे ...