पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय के जिला सभागार में नियोजन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, श्रम विभाग के बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास के लिए गठित जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक में जून माह में बाल श्रम से विमुक्त हुए बच्चे की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। श्रम अधीक्षक ने बताया कि जून में कुल 6 बच्चों को बाल श्रम से विमुक्त कराया गया है जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 20 बच्चों को बाल श्रम से विमुक्त कराया गया है। उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक को डीईओ संग समन्वय स्थापित कर उन सभी बच्चों का एडमिशन सुनिश्चित कराने व विमुक्त किए गए बाल श्रमिकों की जानकारी सीडब्लूसी के सदस्यों संग साझा करने के लिए कहा। बाल श्रम से विमुक्त किए गए बच्चों का नामांकन स्कूल में सुनिश्चित करने के लिए ...