पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। सोन नदी से बालू उठाव की प्रस्तावित योजना को लेकर हैदरनगर प्रखंड के कबरा कला गांव में विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बालू घाट की नीलामी से गांव में भविष्य में पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका जताई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी हैदरनगर के माध्यम से पलामू उपायुक्त को आवेदन सौंपकर प्रस्तावित बालू घाट की निविदा रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कबरा कला गांव सोन नदी के बिल्कुल समीप ऊंचाई वाले क्षेत्र में बसा है। गर्मी के मौसम में यहां भूजल स्तर पहले से ही काफी नीचे चला जाता है। ऐसे में यदि गांव के समीप सोन नदी से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया गया तो इसका प्रतिकूल असर भूजल स्तर पर पड़ सकता है। इससे गांव के कुएं, चापाकल और अन्य जलस्रोत प्रभावित होने की आशंका ह...