पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: बारिश से सब्जी और स्ट्राबेरी की फसल को नुकसान हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से सब्जी, स्ट्राबेरी और धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। गुरुवार रात से बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। भगत तेंदुआ निवासी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हुई। कोल्हुआड़ा गांव के किसान रामजनम मेहता के अनुसार बारिश से बैंगन, नेनुआ, भिंडी, करैला, लौकी सहित अन्य सब्जियों और स्ट्राबेरी की फसल प्रभावित हुई है। डेमा गांव के किसान लखन मेहता ने भी सब्जी की खेती को नुकसान होने की बात कही। यह भी पढ़ें- Palamu News: अर्नब चक्रवात की बारिश से पलामू में फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता तेतरिया ग...