पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में गुरुवार को 46 मिलीमीटर बारिश होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार से बुधवार तक करीब 23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। चार दिनों में लगातार हुई बारिश के बाद जिले में धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है, जिसके साथ ही यूरिया और डीएपी उर्वरकों की मांग भी बढ़ गई है। बढ़ती मांग के बीच उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से यूरिया एवं डीएपी उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी की रोकथाम को लेकर गठित जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक की जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी एवं पड़वा अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष से जुड़े, जबकि जिले के सभी अनुमंडल प...