पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: विश्रामपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी कॉलेज पहुंचे। दोनों नेताओं ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात कर उनकी धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तेतरी चंद्रवंशी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी की माता थीं। मौके पर मेदिनीनगर की मेयर अरुणा शंकर, भाजपा नेता विपिन बिहारी सिंह, रघुराज पांडेय, ओमप्रकाश केशरी, डॉ. बीपी शुक्ला, भोला चंद्रवंशी, इदरीस हवारी, शिववंश मिश्रा, बबन राम, अनुज चौधरी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: भ...