Palamu News: बहन के घर हुसैनाबाद आई महिला की ट्रेन के धक्के से मौत
पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बिहार निवासी 36 वर्षीय ललिता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दशहरा पूजा के अवसर पर अपनी छोटी बहन के घर हुसैनाबाद आई थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात में ललिता देवी अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसी दौरान जपला रेलवे स्टेशन के पास नावाडीह रेलवे स्टेशन की ओर वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। आशंका है कि वह ट्रेन की चपेट में आ गईं या ट्रेन से गिरकर घायल हुईं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ जपला को दी। आरपीएफ के सहयोग से उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.