Palamu News: बर्खास्त अनुसेवक की हार्ट अटैक से मौत
पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। प्रखंड क्षेत्र के सोतम डबरा गांव निवासी बर्खास्त अनुसेवक उदित पासवान का हृदय गति रुकने से इलाज के दौरान रांची में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों शोक में डूब गए हैं। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। वर्ष 2021 में पलामू जिले में कुल 251 अनुसेवकों की बहाली हुई थी। उदित पासवान, नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय-इटहे में सेवा दे रहे थे। फरवरी 2025 में बर्खास्त होने के बाद से वह तनाव और सदमे में रहने लगे थे। परिजनों के अनुसार इस दौरान उन्हें दो बार हृदय गति रुकने की शिकायत हुई थी और उनका इलाज कराया गया था। इलाज के दौरान उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। तीसरी बार हृदय गति रुकने पर उनकी स्थिति गंभीर हो गई और रांची में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.