पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित देवगन गांव में बतरे डैम से शनिवार को 42 वर्षीय धर्मेन्द्र राम का शव बरामद किया गया। वह नौडीहा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के निवासी थे और शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से खोजबीन शुरू की गई। छतरपुर के थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में मिला डुमरिया की महिला का शव, हत्या की आशंका शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में शोक ...