Palamu News: बटाने डैम में डूबने से निजी स्कूल की शिक्षिका की हुई मौत
पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र की निजी स्कूल की 21 वर्षीया शिक्षिका राखी गुप्ता की सोमवार को बटाने डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को डैम से बाहर निकालने में सफलता पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। नौडीहा के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सेल्फी लेने के दौरान युवती के डैम में गिरकर डूब गई। वह अपने जीजा के साथ सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बटाने डैम घूमने गई थी। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को घटना के संबंध में अलग जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.